भाई-बहन ने मंदिर में रचाई शादी, बन गए पति-पत्नी,

भाई-बहन ने मंदिर में रचाई शादी, बन गए पति-पत्नी, प्रेग्नेंट हो गई थी युवती, तीन साल से था दोनों के बीच संबंध 

 

बिहार के वैशाली जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही बहन से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा था, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। लेकिन इस बात की भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। 

 

जानकारी के अनुसार मामला भगवानपुर प्रखंड का है, जहां चचेरे भाई और बहन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। लेकिन जैसे ही इस शादी की चर्चा गांव में फैली, तो लड़का और लड़की के घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई। शादी के बाद दोनों घरवालों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। अब देखना है कि लड़की के घर वाले इस शादी को मंजूर करते हैं या नहीं। दोनों के घर भी आसपास हैं और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। ऐसे में किसी को इनके रिश्ते पर जरा सा शक भी नहीं हुआ। बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद लड़का बाइक पर लड़की को बिठाकर अपने घर पहुंचा। यहां दोनों के माता-पिता लड़का-लड़की को साथ रखने के लिए राजी हो गए हैं।

Telegram join linkclick  

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram ID Follow Me

You cannot copy content of this page