SocialScience 10th

राजनीतिक विज्ञान(Rajnitik vigyan) vvi लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उत्तर class 10th , Part-2

Welcome to My channel kkg classes

राजनीतिक विज्ञान

vvi लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उत्तर 

Class-10th सामाजिक विज्ञान

PDF के लिए (9117823062)

 

11-राजनीतिक दल की परिभाषा दें

Answer-:राजनीतिक दल ऐसे लोगों का समूह होता है जो संगठित होकर चुनाव लड़ते हैं और सत्ता हासिल करने का प्रयास करते हैं प्रत्येक राजनीतिक दलों का अपना सिद्धांत और अपना उदेश होता है राजनीतिक दल देश के लिए नीतियां और कानून बनाते हैं और उन नीतियों को जनता के सामने रखकर बहुमत प्राप्त करने का प्रयास करता है

12-भारत में लोकतंत्र कैसे सफल हो सकता है

Answer-:भारत में लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं

(i) जनता में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना

(ii) आर्थिक समानता लाना

(iii) दल- बदल कानून पर रोक लगाना

(iv) महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना

(v) जनता को लोकतंत्र में विश्वास होना

13-राजनीतिक दल लोकतंत्र में क्यों आवश्यक है।

Answer-:लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बिना काम नहीं चल सकता है राजनीतिक दल ही जनमत का निर्माण कर बहुमत प्राप्त करते हैं और सरकार बनाते हैं तथा जन कल्याण का कार्य करते हैं जो राजनीतिक दल बहुमत नहीं प्राप्त करते हैं वे विपक्ष में बैठते हैं तथा सरकार की आलोचना कर उसपर अंकुश लगाते हैं और सरकार को तानाशाह होने से बचाते हैं

14-गठबंधन की राजनीति कैसे लोकतंत्र को प्रभावित करती है

Answer-:जब अनेक दल आपस में चुनाव पूर्व या चुनाव के बाद गठबंधन करते हैं तब गठबंधन की राजनीति प्रारंभ होती हैं गठबंधन की राजनीति में गठबंधन में शामिल दल अपने निजी हीतो की पूर्ति के लिए सरकार पर दबाव डालकर अपनी मांगों को मंगवाने का प्रयास करते हैं समय-समय पर सरकार से अलग होकर सरकार गिराने की धमकी भी देते हैं जिससे सरकार अस्थिर हो जाती है और सरकार को बचाने के लिए राजनीतिक दलों को कभी-कभी गलत निर्णय भी लेने पड़ते हैं

15-क्या शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए चुनौती है?

Answer-:शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ी चुनौती है शिक्षा के अभाव में लोग न तो अपने अधिकारों को जान पाते हैं और न अपने कर्तव्य को जान पाते हैं परिणाम स्वरूप वे अपने मताअधिकार का सही प्रयोग नहीं कर पाते हैं और गलत उम्मीदवार को मत दे देते हैं जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है

16-गुप्त मतदान क्या है?

Answer-:गुप्त मतदान ,मतदान की वह प्रक्रिया है जिसमें कोई दूसरा व्यक्ति यह नहीं जान सकता है कि व्यक्ति विशेष ने किस उम्मीदवार के पक्ष में या किस पार्टी के पक्ष में अपना मतदान किया है

17-धर्मनिरपेक्ष राज्य का क्या अर्थ है?

Answer-:किसी भी राज्य को धर्मनिरपेक्ष राज्य तब कहा जाता है जब उस राज्य का कोई राष्ट्रीय धर्म नहीं हो शासन के कार्यों में धर्म को आधार नहीं माना जाता है तथा सभी धर्म को समान आदर तथा समान भाव दिया जाता है

18- नगर -निगम के प्रमुख कार्यों का वर्णन करें

Answer-:नगर निगम उन शहरों में स्थापित की जाती है जहां की जनसंख्या तीन लाख से अधिक है।

नगर निगम के कार्य निम्नलिखित है

(i) कूड़ा- करकट तथा गंदगी आदि की सफाई करना

(ii) नगर निगम क्षेत्र में नालियों,शौचालय आदि का निर्माण एवं देखभाल करना

(iii) छुआ-छूत जैसी बीमारियों पर रोक लगाना

(iv) नगर की जनगणना कराना

(v) पीने की पानी का प्रबंधन करना

19-किन्ही दो प्रावधानों का वर्णन करें जो भारत को धर्मनिरपेक्ष बनाता है।

Answer–:भारत को धर्मनिरपेक्ष बनाने वाले दो प्रावधान निम्नलिखित है

(i) किसी भी धर्म को भारत का राष्ट्रीय धर्म घोषित नहीं किया गया है

(ii) सविधान एवं कानून की नजर में सभी धर्मों को समान मान्यता एवं समान अधिकार दिए गए हैं

20-लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए, तथा जनता द्वारा शासन है कैसे?

Answer-:संयुक्त राज्य अमेरिका के 16 वे राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने कहा था कि लोकतंत्र जनता का जनता के लिए तथा जनता द्वारा शासन है। लोकतंत्र जनता का शासन है क्योंकि जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों लोकतंत्र में शासन करते हैं लोकतंत्र जनता के लिए शासन है क्योंकि सरकार द्वारा जो भी कार्य किए जाते हैं जन कल्याण के लिए किए जाते हैं लोकतंत्र जनता द्वारा शासन है क्योंकि यदि जनता अपने प्रतिनिधियों के कार्यों से संतुष्ट नहीं होती है तो उन्हें चुनाव में हराकर दूसरे प्रतिनिधियों को शासन करने का अवसर देती है अतः कहा जा सकता है कि लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए, तथा जनता द्वारा शासन (सरकार) है। 

 

 

Kkg Classes

Recent Posts

Unlocking the secrets of successful casino strategies for beginners

Unlocking the secrets of successful casino strategies for beginners Understanding Casino Games Before diving into…

16 minutes ago

Exploring the thrill that makes casinos irresistible to players

Exploring the thrill that makes casinos irresistible to players The Allure of Chance and Uncertainty…

5 hours ago

Lås op for dit vindende potentiale hos Unknown En guide til at mestre casinooplevelsen

Lås op for dit vindende potentiale hos Unknown En guide til at mestre casinooplevelsen Forståelse…

7 hours ago

Explorer l’essor des casinos en ligne à l’ère numérique actuelle

Explorer l'essor des casinos en ligne à l'ère numérique actuelle L'essor des casinos en ligne…

9 hours ago

Unlock the secrets of winning big at the casino with Unknown

Unlock the secrets of winning big at the casino with Unknown The Psychology of Casino…

10 hours ago

Unlock the secrets of winning big at Unknown casino today

Unlock the secrets of winning big at Unknown casino today Understanding the Casino Experience Winning…

10 hours ago