6-दल – बदल कानून क्या है?
Answer-:
चुनावों के समय या अनेक अवसरों पर एक दल के लोग पाला बदलकर दूसरे दल में चले जाते हैं इसे दल- बदल कानून कहते हैं दल – बदल को रोकने के लिए संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संसद ने जो कानून बनाया है उसे दल – बदल कानून कहते हैं|
7-ग्राम पंचायत के विभिन्न अंगों का वर्णन करें
Answer-:
ग्राम पंचायत के विभिन्न अंगों में मुखिया, ग्रामसभा, ग्रामरक्षा दल ,तथा ग्राम कचहरी आते हैं मुखिया ग्राम पंचायत का प्रधान होता है मुखिया की सहायता के लिए एक उपमुखिया होता है ग्राम सभा ग्राम पंचायत की व्यवस्थापिका जिसमें ग्राम पंचायत के 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति इसके सदस्य होते हैं ग्राम रक्षा दल ग्राम पंचायत की पुलिस व्यवस्था है जिसमें 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष की आयु के लोग इसके सदस्य हो सकते हैं ग्राम कचहरी ग्राम पंचायत का न्यायालय है
8-सत्ता में साझेदारी से आप क्या समझते हैं?
Answer-:
सत्ता में साझेदारी का अर्थ समाज के सभी वर्गों को शासन में भागीदारी बनाना सत्ता की साझेदारी द्वारा समाज के सभी वर्गों को सत्ता का भागीदारी बनाने से उनका समावेशी विकास होता है तथा आंदोलन एवं क्रांति की संभावना नहीं रहती है
9-संघ राज्य का अर्थ बताइए?
Answer-:
जब सत्ता का बंटवारा इस प्रकार हो की एक केंद्र सरकार हो और उसके अधिन अनेक राज्य सरकार हो तब उसे संघ राज्य कहते हैं संघ राज्य में सर्वोच्च शक्ति केंद्र सरकार के पास होती है| भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देश संघ राज्य के उदाहरण हैं |भारत अनेक राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों का संघ है |और संविधान द्वारा सत्ता का बंटवारा केंद्रसूची, राज्यसूची और समवर्तीसूची में किया गया है|
10-बिहार में छात्र आंदोलन के प्रमुख कारण क्या थे?
Answer-:
सन् 1974 में बिहार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में छात्र आंदोलन हुआ जिसे संपूर्ण क्रांति का नाम दिया गया इस आंदोलन का मुख्य कारण बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार था इस आंदोलन का मुख्य कारण भारत में सच्चे लोकतंत्र की स्थापना करना और कांग्रेस सरकार के ताना- शाही शासन से देश को बचाना था|
BBOSE(Bihar open Board) Scrutiny(Recheck) June 2026 10th/12th BBOSE Scrutiny 12th click Here BBOSE Scrutiny 10th…
BBOSE 10th Result June 2026 || Open Board 10th June Result 2026 12th Result Jun…
BBOSE 10th/12th Jun 2026 Result Jari 12th Result Jun 2026 Click Here 10th Result Jun…
BBOSE (Bihar Open board) 10th/12th Full Details 🎓 BBOSE (Bihar Open Board) में नामांकन (Admission)…
BBOSE(Open Board) Admit Card June Exam 2026 12th Admit card BBOSE Download 10th Admit card…
BBOSE(Open Board) June Exam 2026 Date Change