पढ़ाई में मन कैसे लगाएं
पढ़ाई में मन लगाने के लिए अपनाएं यह उपाय
1. पढ़ाई में मन कैसे लगाएं।
2. पढ़ाई कैसे करें।
3. एक दिन में एक ही सब्जेक्ट को बार-बार ना पढ़े।
4. कम समय में पढ़े हुए काे रिविजन करें।
5. पढ़ाई करते समय किसी और चीज पर ध्यान ना दें।
6. पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल बनाएं।
7. पढ़ाई करते समय मोबाइल टीवी से अपना ध्यान हटाए।
8.पढ़ी हुई चीजों का नोट बनाएं।
9. रटना नहीं समझना है।
10. निष्कर्ष।
(1). पढ़ाई में मन कैसे लगाए–: विद्यार्थियों की मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? विद्यार्थियों को तो पढ़ाई तो करनी होती है पर उनको पढ़ाई करने का मन नहीं करता और इसी वजह से वह पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। सब बोलते हैं कि पढ़ाई में मन लगाओ एग्जाम आने वाले हैं एग्जाम में अच्छा स्कोर करना है किसी का टारगेट है वर्ग में प्रथम आना फिर चाहे आपका गोल कोई भी क्यों ना हो उनको पाने के लिए एक काम जो आप सभी को करना ही पड़ेगा और वह है पढ़ाई। और वह कैसे होगा जब आप का मन पढ़ाई में लगेगा और वह कैसे होगा जब बिना किसी के कहे आप अपने आप पढ़ने बैठोगे। तो चलिए दोस्तों अब हम जानते हैं पढ़ाई में मन लगाने के लिए टिप्स। यकीन मानिए यह टिप्स अपनाकर आप अपने पढ़ाई में मन जरूर लगा पाएंगे।
(2). पढ़ाई कैसे करें–: यह पोस्ट उन छात्रों के लिए हैं जो पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं जो लगातार पढ़ाई करना चाहते हैं उनका मन पढ़ाई में लग ही नहीं रहा है और सबसे बड़ा सवाल की पढ़ाई शुरू कैसे करें? और कहां से करें?
किसी भी आदत को शुरू करने से पहले आपको अपने आप से पूछना है कि मेरा उद्देश्य क्या है? मेरा लक्ष्य क्या है? मैं पढ़ाई क्यों कर रहा हूं? इसके पीछे का कारण क्या है कि जिसकी वजह से मुझे पढ़ाई करनी है पढ़ना क्यों जरूरी है? यह सोचए।
अपने आपसे पूछे जाने वाले इन सवालों के जवाब में आपको कुछ ऐसे जवाब मिलेंगे जैसे की पढ़ाई तो करनी ही पड़ेगी पढ़ाई नहीं करूंगा तो एग्जाम में फेल हो जाऊंगा। मुझे क्लास में टॉपर बनना है जीवन में एक सफल आदमी बनना है।
हर चीज को करने के पीछे उसका कुछ कारण होता है। जिसके लिए आप वह काम करते हैं। ठीक उसी तरह पढ़ाई करने का भी एक कारण होता है। कि इसकी वजह से आप पढ़ाई करते हैं आपको पढ़ाई करनी पड़ती है तो पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपको पढ़ाई करने के बाद क्या सफलता मिलेगी। इसके बारे में सोचिए इसके बारे में सोचिए कि अगर मैं पढ़ाई करूंगा तो मुझे यह फायदा होगा और यही सोच के कारण आपको पढ़ाई करने का मन करेगा।
(3). एक दिन में एक ही सब्जेक्ट को बार-बार ना पढ़े।–:
ज्यादातर विद्यार्थी क्या करते हैं कि वह 1 दिन में किसी एक विषय को लेकर बैठ जाते हैं और पढ़ना शुरू कर देते हैं। वैज्ञानिक खोज याह कहता है कि जब हम एक ही दिन में एक ही विषय को पढ़ते रहेंगे तो बाद में कुछ समय बाद हमें उस विषय को पढ़ने में आलस आने लगेगा और इसी वजह से जो आप पढ़ते हो वह आपको पूरी तरह से याद नहीं रह पाता है और उससे आप असंतुष्ट हो जाते हैं। और सोचते हैं कि मैं जो पढ़ रहा हूं वह तो मुझे याद ही नहीं रहता।इससे बचने के लिए आपको एक ही दिन में किसी एक विषय को पढ़ना नहीं है बल्कि अलग-अलग विषयों पर भी ध्यान देना है।
, हो सकता है कि आपका एक विषय प्रिय हो। और आप उसे दिनभर भी पढ़ सकते हैं लेकिन परीक्षाओं के मुताबिक आपको सभी विषय पर ध्यान देना होगा। परीक्षा के दौरान बात कुछ अलग है परीक्षा के वक्त जिस विषय का पेपर होता है हम पूरा दिन उस विषय को पढ़ते रहते हैं। याह सही है।पर यहां पर मैं बात कर रहा हूं पूरे साल की जब आप नए वर्ग में आते हैं तब से लेकर पढ़ाई कैसे करें इसके बारे में मैं आपको बता रहा हूं या आप किसी किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं।
(4). कम समय में पड़े हुए काेरिविजन कैसे करें–:
थोड़ी पढ़ाई करने के बाद आपने जो पढ़ा उसे दोबारा पढ़े उसका रिवीजन करें ताकि आपको पूरा तरह याद रह सके। प्रत्येक दिन नया पढ़ने से पहले पढ़े हुए को एक बार रिवीजन करें आपने जो पढ़ा है। वह माइंड में स्टोर हो जाता है। आप चाहे तो यह सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को भी कर सकते हैं। रविवार के दिन कुछ नया ना पढ़े पूरे सप्ताह में पढ़े हुए को रिवीजन करें।
(5). पढ़ाई करते समय किसी और चीज पर ध्यान ना दें।–:
वैज्ञानिक खोज कहती है कि जब भी आप एक ही समय अलग-अलग कार्य करते हो तो उससे आपका डिस्ट्रक्शन बढ़ जाता है और आपकी एक काम पर फोकस कम हो जाती है।
कई विद्यार्थी पढ़ाई करते समय में भी टीवी देखते हैं पढ़ाई करते समय मोबाइल चलाते हैं तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है जब आप पढ़ाई करने बैठे तब केवल आप का मन पढ़ाई हीं होना चाहिए आपके मन में पढ़ाई के सिवा और किसी भी दूसरा चीज के बारे में विचार ना लए।
(6). पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल (time table) बनाएं।–:
आप एक विद्यार्थी हैं और एक विद्यार्थी का समय उसके करियर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है और इसी वजह से हमे इस समय को वेस्ट नहीं करना चाहिए। आपको पढ़ाई करने के लिए एक टाइम टेबल(time table) बनाना चाहिए और उस टाइम टेबल के हिसाब से आपको पढ़ाई करनी चाहिए हर विषय को पढ़ने के लिए कुछ समय दे। सिर्फ टाइम टेबल बनाने से कुछ नहीं होगा आपको उस टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करनी पड़ेगी।
(7). पढ़ाई के लिए नोट्स (Notes) बनाएं–:
बहुत सारे विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो कि काफी पढ़ते हैं और उसका नोट्स नहीं बनाते आप जो भी पढ़े हो उसका नोट बनाना चाहिए। आपने नोट्स अपने खुद लिखे हुए होते हैं और इसी वजह से उसे याद रखने में दिक्कत नहीं आती है आप आसानी से अपने नोट्स को पढ़ सकते हो उसे याद रख सकते हो तो नोट्स बनाना ना भूले।
(8) रटना नहीं है, समझना है।–:
यह बात तो आप अपने दिमाग में बिठा के रख लो कि अगर आप रटृा मारोगे तो कुछ समय के लिए आप को पढ़ा हुआ याद तो रहेगा और लंबे समय तक वह कभी भी याद नहीं रहेगा। अगर आपको वाकई में पढ़ा हुआ याद रखना है तो वह भी लंबे समय के लिए तो जो भी पढ़े रहे हो उसे समझ के पढ़े रटृा ना मारे।
हां यह बात सही है कि कुछ विषय में हमें रटृा ही मरना पड़ता है। जैसा कि हमें कोई निबंध याद रखना है। तो आप सोचे कि वह निबंध किसके बारे में है और उसका चित्र अपने दिमाग में बैठाए। इसी तरह पूरे निबंध का वीडियो आपने दिमाग में बना लीजिए। आपने जो पढ़ा है उसका चित्र अपने मन में बनाइए इससे आपको जरूर फायदा होगा।
(9). निष्कर्ष–:
पढ़ाई में मन ना लगने के कारण तो बहुत सारे होते हैं और हमें उन कारणों से छुटकारा पाना है तो अब आपको पढ़ाई में मन लगाने के उपाय पता चल गए होंगे और आप इन तरीकों को आज ही फॉलो करना शुरू कर दीजिए।
तो मैं आशा करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया या आर्टिकल की पढ़ाई में मन कैसे लगाएं पढ़ाई में मन लगाने के तरीके पढ़ाई कैसे करें यह आपको पसंद आया होगा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
इस पोस्ट को आप अपने मित्रों को शेयर करें ताकि वह भी अच्छे में मन लगा सके धन्यवाद।
Join our Telegram group -: click Here
BBOSE(Bihar open Board) Scrutiny(Recheck) June 2026 10th/12th BBOSE Scrutiny 12th click Here BBOSE Scrutiny 10th…
BBOSE 10th Result June 2026 || Open Board 10th June Result 2026 12th Result Jun…
BBOSE 10th/12th Jun 2026 Result Jari 12th Result Jun 2026 Click Here 10th Result Jun…
BBOSE (Bihar Open board) 10th/12th Full Details 🎓 BBOSE (Bihar Open Board) में नामांकन (Admission)…
BBOSE(Open Board) Admit Card June Exam 2026 12th Admit card BBOSE Download 10th Admit card…
BBOSE(Open Board) June Exam 2026 Date Change