SocialScience 10th

BSEB Class 10th Social Science viral Subjective question 2024

  1. असहयोग आंदोलन प्रथम जन आंदोलन था कैसे ? Answer-: सन् 1920 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन चलाया गया । इससे पहले जितने भी आंदोलन चलाए गए सभी आंदोलन आर्थिक या सामाजिक आधार पर किसी वर्ग विशेष द्वारा था असहयोग आंदोलन की वह प्रथम आंदोलन था जिसके भारतीय समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बिना किसी भेदभाव को भाग लिया इस आधार पर हम कह सकते हैं कि असहयोग आंदोलन प्रथम जन आंदोलन था ।
  1. भूमंडलीकरण का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा । Answer-: भूमंडलीकरण का भारत पर व्यापक प्रभाव पड़ा भूमंडलीकरण के कारण भारत में अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियां आई जिससे लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाला वस्तु की प्राप्ति हुई । रोजगार के अवसर बड़े लोगों के जीवन स्तर में सुधार आए , शिक्षा एवं स्वस्था के बेहतर विकल्प भारतीयों को प्राप्त हुई ।
  1. विश्व बाजार किसे कहते हैं? Ans-: विश्व बाजार ऐसा बाजार होता है जहां सभी देशों की वस्तुएं आम लोगों की खरीदने के लिए उपलब्ध होते हैं जैसे भारत के लिए आर्थिक राजधानी मुंबई ऐसा ही विश्व बाजार है
  1. स्लम पद्धित्ति की शुरुआत कैसे हुई  Ans-: स्लम बस्ति वैसे वासियों को कहा जाता है जहां फैक्ट्री के मजदूर निवास करते थे जहां का वातावरण अस्वास्थ्य था, मकान भी छोटा-छोटा था। जिनमें हवा, पानी, रोशनी आदि का व्यवस्था भी नहीं था औद्योगीकरण के कारण स्लम पद्धिति की शुरुआत हुई थी। कारखाना मालिकों ने अपने कारखाने के निकट स्लम बस्ति बसाई ताकि मजदूर करखाने के निकट रहे और करखाने में काम करें
  1. राजनीतिक दलों को प्रभावशील बनाने के उपाय पर प्रकाश डाले Answer-: राजनीतिक दलों को प्रभावशील बनाने के निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं

(i) राजनीतिक दलों में महिलाओं को अधिक  से अधिक भागीदार बनाना

(ii) राजनीतिक दलों के अंदर लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखना

(iii) दल – बदल कानून को लागू करना

(iv) राजनीतिक दलों द्वारा न्यायपालिका के आदेश का पालन करना

  1. संघीय शासन के दो विशेषताएं लिखिए    Answer-: संघीय शासन व्यवस्था के दो विशेषताएं निम्नलिखित हैं|

(i) संघीय शासन व्यवस्था में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों एवं अधिकारों का बंटवारा कानून द्वारा होता है

(ii) संघीय शासन व्यवस्था में दोहरी नागरिकता होती है | एक ही व्यक्ति अपने क्षेत्र का नागरिक होती है और अपने देश का भी|

 

  1. राजनीतिक दल की परिभाषा दें Answer-: राजनीतिक दल ऐसे लोगों का समूह होता है जो संगठित होकर चुनाव लड़ते हैं और सत्ता हासिल करने का प्रयास करते हैं प्रत्येक राजनीतिक दलों का अपना सिद्धांत और अपना उदेश होता है राजनीतिक दल देश के लिए नीतियां और कानून बनाते हैं और उन नीतियों को जनता के सामने रखकर बहुमत प्राप्त करने का प्रयास करता है
  1. भारत में लोकतंत्र कैसे सफल हो सकता है Answer-: भारत में लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं

(i) जनता में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना

(ii) आर्थिक समानता लाना

(iii) दल- बदल कानून पर रोक लगाना

(iv) महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना

(v) जनता को लोकतंत्र में विश्वास होना

  1. अर्थव्यवस्था क्या है? उत्तर -: अर्थव्यवस्था आर्थिक क्रियाओ का ऐसा संगठन है। जिसके अंतरगत लोग कार्य करके अपनी आजीविका अर्जित करते हैं।
  1. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था : उत्तर -: पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में उत्पादनों के सोधनो पर नीजिव्यक्ति का स्वामित्व होता है।  तथा उत्पादन नीजि लाभ के लिए किया जाता है। जैसे:- अमेरिका, जापान, फ्रांस आदि के अर्थव्यवस्था पूँजीवादी अर्थव्यवस्था
  1. आधारभूत संरचना पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें ? उतर–: आधारभूत संरचना से तात्पर्य उन सुविधाओं और सेवाओं से हैं जो देश के आर्थिक विकास के स्तम्भ होते हैं I जैसे वित, ऊर्जा, यातायात, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक, सेवाएं आदि
  1. प्रति व्यक्ति आय से आप क्या समझते हैं ? उत्तर–: राष्ट्रीय आय में देश की कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल आता है उसे प्रति व्यक्ति आय कहते हैं इसका आकलन निम्न प्रकार से किया जाता है : प्रति व्यक्ति आय= राष्ट्रीय आय/ देश की कुल जनसंख्या
  1. भारतीय नदियों के प्रदूषण के कारणों का वर्णन करें , उत्तर–: भारत में प्राय: नगर एवं कल कारखाने नदियों के किनारे अवस्थित है I इन नगरों के लोगों के मल मूत्र और कारखानों के कचड़ो को नदियों में ही गिरा दिया जाता है I पुन: कृषि में प्रयुक्त रसायनों, उर्वरकों कीटनाशकों के जल में मिल जाने के कारण भी नदियों का प्रदूषण हुआ है I
  1. पर्यावरण के लिए वन क्यों महत्वपूर्ण हैं  उत्तर–: वन प्रकृति का अनुपम उपहार है जिसके ऑचल में मानव अधिकार से पोषित होता रहा है वन जलवायु का सच्चा मानक (true index) होते हैं I एक तरफ वन भूमि जल का अवशोषण कर बाढ़ के खतरे को रोकती है तो दूसरी तरफ अच्छी वर्षा भी कराती है I यह वन्य प्राणियों को भी आश्रय प्रदान करती है इसलिए वन महत्वपूर्ण हैं।
  1. वायु परिवहन की किन्हीं दो प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें

(1) वायु परिवहन यातायात का सबसे तेज साधन है, जिससे समय की बहुत बचत होती है I

(2) इससे दुर्गम भू भागों जैसे ऊॅचे पहाड़ों, सुनसान मरुस्थल, घने जंगलों तथा विस्तृत गहरे सागरों को बहुत आसानी से पार किया जा सकता है I

 

  1. बिहार के पिछड़ेपन के किन्हीं चार कारणों का संक्षेप में वर्णन करें

उत्तर-: बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के निम्नलिखित कारण है :

(1) तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या – बिहार में जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है इसके चलते विकास के लिए साधन कम हो जाते हैं।

(2) आधारित संरचना का अभाव – किसी भी देश या राज्य के विकास के लिए आधारिक संरचना का होना आवश्यक है लेकिन बिहार इस मामले में काफी पीछे हैं राज्य में सड़क बिजली और सिंचाई का अभाव है साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं भी कम है इस वजह से बिहार में पिछड़ेपन की स्थिति कायम है ।

(3) कृषि पर निर्भरता – बिहार की अर्थव्यवस्था पूरी तरह कृषि पर निर्भर है यहाॅ की अधिकांश जनता कृषि पर ही निर्भर है।

(4) बाढ़ तथा सूखा से क्षति – बिहार में खासकर उत्तरी बिहार में नेपाल से आये जल से बाढ आती है हर साल बाढ का आना लगभग तय है इससे जान-माल की काफी क्षती होती है हाल के कोसी का प्रलय इसके प्रत्यक्ष प्रमाण है।

  1. भारत के लिए जलमार्ग का क्या महत्व हैं ?

उत्तर – भारत के लिए जलमार्ग का निम्नलिखित महत्व है

(a) यह भारी तथा स्थूलकाय वस्तुएं ढोने में अनुकूल है

(b) यह परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम तथा पर्यावरण अनुकूल है

(c) इनके टूट फुट के तत्व बहुत कम हैं 

(d) देश का  95% व्यापार समुद्रों द्वारा किया जाता है

(e) राष्ट्रीय जल मार्गे के विकास के साथ प्राकृतिक व्यापार के लिए, परिवहन का यह एक प्रमुख साधन बन गया है

  1. आपदा से आप क्या समझते हैं  उत्तर–:  प्रकृति में घटित होने वाली वैसी प्रकृतिक या मानवनिर्मित घटनाएं जिसके घटित होने के फलस्वरूप अधिक संख्या में मानव, जीव जंतु की मृत्यु एवं प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान हो, आपदा कहलाता है जैसे भूकंप, बाढ़, सूखा, आतंकवाद इत्यादि

 

 

  1. भूकम्प से बचाव के किन्हीं दो उपायों का उल्लेख करें  उत्तर–: पृथ्वी के आंतरिक भागों में अचानक उत्पन्न कंपन को भूकम्प कहते हैं I भूकम्प की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापते हैं  भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है अतः इसके बचाव हेतु निम्न उपाय किए जाने चाहिए

(a) भूकंप का पूर्वानुमान से संबंधित यंत्र का विकास कर लोगों को पहले ही सूचित करना चाहिए

(b) भूकंप क्षेत्रों में भूकंप निरोधी मकानों का निर्माण किया जाना चाहिए

 

  1. राष्ट्रीय आय” की गणना में होने वाली कठिनाइयों का वर्णन करें  , उत्तर–: राष्ट्रीय आय की गणना में होने वाली कठिनाइयाॅ निम्नलिखित है :

(a) ऑकड़ो को एकत्र करने में कठिनाई

(b) दोहरी गणना की संभावना

(c) मूल्य के मापने में कठिनाई

 

  1. चिपको आंदोलन का वर्णन करें I    उत्तर–: 1970–80 के दशक में उत्तर प्रदेश के टेहरी गढ़वाल पर्वतीय जिले में सुंदरलाल बहुगुणा के नेतृत्व में जनजातियों द्वारा यह आंदोलन हुआ था यहाॅ की स्थानीय जनजातियाॅ ठेकेदारों को हरे हरे पौधों को काटते देख उसे बचाने के लिए पेड़ से चिपक जाते थे या उसे घेर लेते थे I इसी को चिपको आंदोलन का नाम दिया गया है यह आंदोलन काफी चर्चित आंदोलन रहा है बाद में कई देशों ने इसे स्वीकार भी किया I

 

  1. मेजिनी कौन था ? [BSEB = 2019]  Ans-: मेजोनी इटली का महान राष्ट्रवादी नेता था वह इटली का एकीकरण करना चाहता था इटली के एकीकरण के लिए उसने यंग इटली और यंग यूरोप नामक संस्थान की स्थापना की मेजनी कार्बोनरी नामक गुप्त संगठन का भी स्वस्य था इटली को इतिहास में मेजनी का पैगंबर कहा जाता है। उसने इटली के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

 

  1. 1929 के आर्थिक संकट के कारणों का संक्षेप में वर्णन करें

Ans-: 1929 के आर्थिक संकट के निम्नलिखित कारण थे—

(i) खाद्यान्नों की अत्यधिक उत्पादन के कारण उसके मूल्यों में गिरावट आ जाना

(ii) प्रथम विश्व युद्ध में नई तकनीकी के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि होना परंतु उत्पादित वस्तुओं का खरीदार बाजार में नहीं मिलना

(iii) अमेरिका द्वारा यूरोपीय देशों को दिए गए कर्ज को वापस मांगना

 

24. औद्योगिकरण ने मजदूरों की आजीविका को किस तरह प्रभावित किया

Ans-: औद्योगीकरण के फलस्वरुप बड़े-बड़े कारखाने का विकास हुआ,जिसके सामने कुटीर उद्योग टिक नहीं सके, और उनका पतन हो गया।कुटीर उद्योग में काम करने वाले मजदूर बेरोजगार हो गए उसके पास दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी खरीदने के लिए पैसा नहीं रहे। अब वे झुंड बनाकर घूमने लगे और मशीनों को तोड़ने लगे अपनी स्थिति को सुधार के लिए वे आंदोलन भी करने लगे इस तरह औद्योगिकरण ने मजदूरों की आजीविका प्रभावित किया।

 

  1. बिहार के किसान आंदोलन पर टिप्पणी लिखें  Ans-: भारत में पहला किसान आंदोलन बिहार में 1917 के चंपारण सत्याग्रह से शुरू हुआ पुनः मुंगेर में शाह मो. जुबेर की अध्यक्षता में किसान सभा की स्थापना हुआ। 1928 को बिहार में स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसान सभा की स्थापना की, पुनः नवंबर 1929 में सोनपुर मेला में स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसान सभा की स्थापना की ।

 

  1. राजनीतिक दल लोकतंत्र में क्यों आवश्यक है।  Ans-: लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बिना काम नहीं चल सकता है राजनीतिक दल ही जनमत का निर्माण कर बहुमत प्राप्त करते हैं और सरकार बनाते हैं तथा जन कल्याण का कार्य करते हैं जो राजनीतिक दल बहुमत नहीं प्राप्त करते हैं वे विपक्ष में बैठते हैं तथा सरकार की आलोचना कर उसपर अंकुश लगाते हैं और सरकार को तानाशाह होने से बचाते हैं

 

  1. गठबंधन की राजनीति कैसे लोकतंत्र को प्रभावित करती है Ans-: जब अनेक दल आपस में चुनाव पूर्व या चुनाव के बाद गठबंधन करते हैं तब गठबंधन की राजनीति प्रारंभ होती हैं गठबंधन की राजनीति में गठबंधन में शामिल दल अपने निजी हीतो की पूर्ति के लिए सरकार पर दबाव डालकर अपनी मांगों को मंगवाने का प्रयास करते हैं समय-समय पर सरकार से अलग होकर सरकार गिराने की धमकी भी देते हैं जिससे सरकार अस्थिर हो जाती है और सरकार को बचाने के लिए राजनीतिक दलों को कभी-कभी गलत निर्णय भी लेने पड़ते हैं
  1. मिश्रित अर्थव्यवस्था : उत्तर -: मिश्रित अर्थव्यवस्था में साधनों का स्वामित्व सरकार और नीजि व्यक्ति दोनो के  पास है। मिश्रित अर्थव्यवस्था एवं समाजवादी अर्थव्यवस्था एवं पूँजीवादी अर्थव्यवस्था का मिश्रण होता है। भारत की अर्थव्यवस्था मिश्रित  अर्थव्यवस्था है।
  1. बिहार के पिछड़ेपन का कारण

उत्तर -: बिहार के पिछड़ेपन का निम्नलिखित कारण है-

(¡) बिहार में शिक्षा का अभाव

(¡¡) बिहार के लोग कृषि पर निर्भर

(¡¡¡) बिहार की तेजी से बढ़ती जनसंख्या

(¡v) बिहार में बाढ़ तथा सूखा से फसलों का नष्ट होना

(v) औद्योगिक दृष्टि से बिहार का काफी पिछड़ा होना

 

  1. आय का गरीबी के साथ संबंध स्थापित करें  उत्तर–: गरीबी का आय के साथ व्युत्क्रमानुपाती संबंध है अगर किसी व्यक्ति की आय बहुत अधिक होती है तो वह व्यक्ति गरीब नहीं होता परंतु अगर किसी व्यक्ति की आय बहुत कम होती है तो वह व्यक्ति गरीब होता है अर्थात जितनी ज्यादा आय उतना कम गरीब व्यक्ति और जितनी कम आय उतना अधिक गरीब व्यक्ति यही कारण है कि आय और गरीबी के मध्य व्युत्क्रमानुपाति संबंध है क्योंकि जितनी आय बढ़ेगी उतनी गरीबी घटेगी और जितनी आय घटेगी उतनी गरीबी बढ़ेगी I

 

  1. प्रकृतिक संसाधनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है ?  उत्तर–: विकास कार्यों के लिए मानव ने संसाधनों का अविवेकपूर्ण एवं अतिउपयोग किया है l परिणामस्वरूप कई सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय समस्याएं उभरती जा रही है l यही नहीं कई संसाधन समाप्ति के कगार पर भी पहुॅच चुके हैं जबकि मानवीय विकास की गति अभी जारी है Iसाथ ही, संसाधनों के अविवेकपूर्ण उपयोग से पर्यावरणीय समस्याएं भी उभरती जा रही है, जिससे मानवीय जीवन एवं अस्तित्व ही संकट में पड़ता जा रहा है I अंत: सतत पोषणीय विकास के लिए यह आवश्यक है कि संसाधन संरक्षण पर जोर दिया जाए I

 

  1. सुनामी से बचाव के दो उपायों का उल्लेख कीजिए ?  उतर–: ठोस धरातल पर होने वाली कंपन को भूकंप कहते हैं I भूकंप शब्द का प्रयोग भूपटल में उत्पन्न कंपन के लिए करते हैं सागरीय तली में उत्पन्न कंपन को सुनामी के नाम से जाना जाता है कंपन एवं सुनामी की उर्जा तरंग की गहनता का मापन रिक्टर स्केल के द्वारा किया जाता है I

 

  1. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ?  उत्तर–: अर्थव्यवस्था एक ऐसा तंत्र या ढाॅचा है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाएं सम्पादित की जाती है जैसे –कृषि व्यापार, उद्योग, बीमा, बैंकिंग, परिवहन एवं संचार आदि आर्थर लेविस के अनुसार, अर्थव्यवस्था का अर्थ किसी राष्ट्र के संपूर्ण व्यवहार से होता है जिसके आधार पर मानवीय आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए वह अपने संसाधनों का प्रयोग करता है।
  1. बिहार की वन सम्पदा की वर्तमान दशा का वर्णन कीजिए I  उत्तर–: झारखंड के बिहार से अलग हो जाने के बाद यहाॅ की वन सम्पदा काफी दयनीय स्थिति में आ गई है केवल 676 4.14 हेक्टेयर पर अब वन बच गए हैं, जो बिहार की कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का सिर्फ 7.1% है बिहार के 38 में से 17 जिलों में वन प्रदेश तो समाप्त हो गए हैं पश्चिम चम्पारण, मुंगेर, बांका, जमुई नवादा, नालंदा गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में वनों की स्थिति कुछ अच्छी है शेष में वन के नाम पर झाड़ झुरमुट बच गए हैं I
  1. गुप्त मतदान क्या है? [2022-21-20-16]  Ans-: गुप्त मतदान ,मतदान की वह प्रक्रिया है जिसमें कोई दूसरा व्यक्ति  यह नहीं जान सकता है कि व्यक्ति विशेष ने किस उम्मीदवार के पक्ष में या किस पार्टी के पक्ष में अपना मतदान किया है

 

  1. आपदा प्रबंधन की क्या उपयोगिता है ? उत्तर–: आपदा प्रबंधन की आवश्यकता आपदा के पूर्व एवं पश्चात होने वाली क्षति को कम करने या बचने से है I प्राकृतिक आपदा या मानवनिर्मित आपदा इत्यादि से घटित होने से अधिक मात्रा में जैविक एवं अजैविक संसाधनों का नुकसान होता है I
  1. कृषि जनित उद्योग : उत्तर -: ऐसे उद्योग जिसके लिए कच्चे माल कृषि से प्राप्त होते हैं कृषि जनित उद्योग कहलाते हैं जैसे:-आम से अचार बनाना,टमाटर से सांस बनाना
  1. आय का गरीबी के साथ संबंध स्थापित करें  उत्तर–: गरीबी का आय के साथ व्युत्क्रमानुपाती संबंध है अगर किसी व्यक्ति की आय बहुत अधिक होती है तो वह व्यक्ति गरीब नहीं होता परंतु अगर किसी व्यक्ति की आय बहुत कम होती है तो वह व्यक्ति गरीब होता है अर्थात जितनी ज्यादा आय उतना कम गरीब व्यक्ति और जितनी कम आय उतना अधिक गरीब व्यक्ति यही कारण है कि आय और गरीबी के मध्य व्युत्क्रमानुपाति संबंध है क्योंकि जितनी आय बढ़ेगी उतनी गरीबी घटेगी और जितनी आय घटेगी उतनी गरीबी बढ़ेगी I
  1. प्रकृतिक संसाधनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है ? उत्तर–: विकास कार्यों के लिए मानव ने संसाधनों का अविवेकपूर्ण एवं अतिउपयोग किया है l परिणामस्वरूप कई सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय समस्याएं उभरती जा रही है l यही नहीं कई संसाधन समाप्ति के कगार पर भी पहुॅच चुके हैं जबकि मानवीय विकास की गति अभी जारी है Iसाथ ही, संसाधनों के अविवेकपूर्ण उपयोग से पर्यावरणीय समस्याएं भी उभरती जा रही है, जिससे मानवीय जीवन एवं अस्तित्व ही संकट में पड़ता जा रहा है I अंत: सतत पोषणीय विकास के लिए यह आवश्यक है कि संसाधन संरक्षण पर जोर दिया जाए I
  1. जल संसाधन के क्या उपयोग है ? उत्तर–: जल की महत्ता को प्राचीन भारतीय ग्रंथ में जल ही जीवन है’ कहकर निरूपित किया गया है I प्राणियों में 65% तथा पौधों में 65 –99% जलीय अंश विधमान है पेयजल घरेलू कार्य सिंचाई उद्योग जन स्वास्थ्य स्वच्छता तथा मल मूत्र विसर्जन कार्यों में जल संसाधन का उपयोग अपरिहार्य है I
  1. बिहार में पाए जाने वाले प्रमुख खनिजों के नाम बताइए ? उत्तर–: बिहार में चूना पत्थर, अभ्रक, डोलोमाइट सिलिका सैंड, पाईराइट क्वार्ट्ज, फेल्सपार, चीनी, मिट्टी स्लेट एवं शोरा अधात्विक खनिज मिलते हैं इनका उपयोग लोहा इस्पात उद्योग में होता है  I
  1. ATM क्या है ? उत्तर–: ए. टी. एम. का अर्थ है – स्वचालित टेलर मशीन I यह मशीन 24 घंटे रुपए निकालने तथा जमा करने की सेवा प्रदान करता है। ए. टी. एम. कार्ड मिलने के बाद एक गुप्त पिन नंबर होता है जिसकी सहायता से ए. टी. एम. कार्ड को ए. टी .एम. मशीन में डालने के बाद रुपया निकाला जा सकता है I
  1. खनिजों के संरक्षण एवं प्रबंधन से आप क्या समझते हैं ? उत्तर–: इस औद्योगिक युग में खनिजों का तीव्रतम उपयोग किया जा रहा है जिसने विदोहन की समस्या पैदा कर दी है खनिज अनवीकरणीय संसाधन हैं, जिसके निर्माण में लाखों वर्ष लग जाते हैं अतः इसके भंडार को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया संरक्षण कहलाता है जो सतत् पोषणीय स्तर को ध्यान में रखकर विवेकपूर्ण उपयोग की अवधारणा को बढ़ावा देता है संरक्षण के उद्देश्य से निर्मित कार्यक्रम या कार्य रूप रेखा प्रबंधन कहलाते हैं I बिना प्रबंधन के संरक्षण की अपेक्षा संभव नहीं है
  1. वन्य जीवों के ह्यस के लिए उत्तरदायी चार प्रमुख कारकों का उल्लेख करें

उत्तर–: वन्य जीवों के ह्यस के चार प्रमुख कारक है :

(1) वन्य प्रदेश के कटने के कारण लगातार छोटे होते जाने से वन्य जीवों का आवाज छोटा होना।

(2) वन्य जीवों का लगातार शिकार

(3) कृषि ने अनेक रसायनों के प्रयोग ने भी कई वन्य प्राणियों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न कर दिया है

(4) प्रदूषण के कारण भी वन एवं वन्यप्राणी का ह्रास हुआ है।

 

  1. झारखंड के मुख्य लौह अयस्क खनन केन्द्रों के नाम लिखिए I  उत्तर– झारखंड के प्रमुख लौह अयस्क खनन केंद्र जमादा, गुआ, नोआमुंडी, किरीबुरू आदि हैंI
  1. दल-बदल कानून क्या है? [2022-17]  Ans-: चुनावों के समय या अनेक अवसरों पर एक दल के लोग पाला बदलकर दूसरे दल में चले जाते हैं इसे दल- बदल कानून कहते हैं दल – बदल को रोकने के लिए संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संसद ने जो कानून बनाया है उसे दल – बदल कानून कहते हैं|
  1. दांडी यात्रा के क्या उद्देश्य थे  Ans-: महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 को गुजरात के साबरमती आश्रम से दांडी की समुद्री तट तक लगभग 390 किलोमीटर की दूरी, 80 सहयोगियों के साथ प्रारंभ की जिसमें लोग जुड़ते गए और दांडी तक पहुंचते-पहुंचते उनकी संख्या 50 हजार हो गई वह यात्रा 24 दिनों की थी। 6 अप्रैल 1930 को महात्मा गांधी ने समुद्र के पानी से नमक बनाकर अंग्रेजी सरकार के नमक कानून को तोड़ा। इस दांडी यात्रा के मुख्य उद्देश्य समुद्र के पानी से नमक बनाकर सरकार के नमक कानून को तोड़ना था।

48. 1848 के फ्रांसीसी क्रांति के क्या कारण थे  [BSEB = 2019-20]

(I) मताधिकार को मध्य वर्ग तक सीमित रखना तथा आम जनता को मताधिकार के प्रयोग से वंचित रखना

(II) लुई फीलिप द्वारा समाजवादियों के खिलाफ पूंजीपति के समर्थक देना

(III) लुई फिलिप द्वारा समाज के सभी वर्गों जैसे समाजवादी तथा गणतंत्रवादी को संतुष्ट करने की कोशिश में किसी भी वर्ग को संतुष्ट नहीं कर पाना।

Kkg Classes

Recent Posts

BBOSE(Bihar open Board) Scrutiny(Recheck) June 2026 10th/12th

BBOSE(Bihar open Board) Scrutiny(Recheck) June 2026 10th/12th BBOSE Scrutiny 12th click Here  BBOSE Scrutiny 10th…

7 days ago

BBOSE 10th Result June 2026 || Open Board 10th June Result 2026

BBOSE 10th Result June 2026 || Open Board 10th June Result 2026 12th Result Jun…

2 weeks ago

BBOSE 10th/12th Jun 2026 Result Jari

BBOSE 10th/12th Jun 2026 Result Jari 12th Result Jun 2026 Click Here  10th Result Jun…

2 weeks ago

BBOSE (Bihar Open board) 10th/12th Full Details

BBOSE (Bihar Open board) 10th/12th Full Details 🎓 BBOSE (Bihar Open Board) में नामांकन (Admission)…

2 months ago

BBOSE(Open Board) Admit Card June Exam 2026

BBOSE(Open Board) Admit Card June Exam 2026 12th Admit card BBOSE Download  10th Admit card…

3 months ago

BBOSE(Open Board) June Exam 2026 Date Change

BBOSE(Open Board) June Exam 2026 Date Change          

3 months ago